भाजपा नेता को मारी गोली

अपराध. सदर अस्पताल में इलाज के बाद किया गया रेफर पड़ोसी ने मंगलवार को विवादित भूमि पर घर बनाने के क्रम में गोली लगने से कमलदेव चौपाल घायल हो गये. उनका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया. अलौली : विवादित भूमि पर […]

अपराध. सदर अस्पताल में इलाज के बाद किया गया रेफर

पड़ोसी ने मंगलवार को विवादित भूमि पर घर बनाने के क्रम में गोली लगने से कमलदेव चौपाल घायल हो गये. उनका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया. इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बाहर रेफर कर दिया गया.
अलौली : विवादित भूमि पर घर बनाने के क्रम में मंगलवार को भाजपा नेता कमलदेव चौपाल को पड़ोसी ने गोली मार दी. गोली लगने से घायल कमलदेव का प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल में किया गया.
इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार रामपुर अलौली पंचायत के तिरासी टोला में मंगलवार की सुबह विवादित भूमि पर फूस का घर बनाने के क्रम में पड़ोसी ने गोली मार कर कमलदेव को जख्मी कर दिया. अलौली थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि अब तक उक्त मामले का आवेदन प्राप्त नहीं हो पाया है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. घटना स्थल पर दो बार गोली चलने की बात कही जा रही है.
इसमें शिवजी चौपाल के 13 वर्षीय पुत्र मिथुन कुमार को भी गोली लगी है. दोनों पक्ष के जख्मी को अलौली पीएचसी से रेफर कर दिया गया है. कमलदेव चौपाल प्रखंड के पूर्व प्रमुख तथा रामपुर अलौली पंचायत समिति सदस्य पद पर 15 वर्षों से हैं. भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य रह चुके हैं.
वर्तमान पंचायत चुनाव में रामपुर अलौली पंचायत से मुखिया पद के प्रत्याशी भी हैं. कमलदेव चौपाल व पड़ोसी कारी चौपाल के साथ काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है. बात बात में कारी चौपाल के पुत्र ने आक्रोश में गोली चला दी. पहली गोली मिथुन को लगी. मिथुन को कमलदेव चौपाल गोद में उठाना चाह रहे थे तभी चली दूसरी गोली से वे घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >