टू वे परिचालन से जुगाड़ पुल पर लगता है जाम, राहगीरों के छूट रहे पसीने

बेलदौर : डुमरी पुल समीप बनी जुगाड़ नाव पुल पर टुवे परिचालन के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है इसके कारण वाहन पर सवार लोग समेत पैदल राहगीरों को काफी परेशानी होती है, चिलचिलाती घूप में स्थिति सामान्य होने की आस में लोगों को घंटो पसीने से तर बतर होने के बाद ही […]

बेलदौर : डुमरी पुल समीप बनी जुगाड़ नाव पुल पर टुवे परिचालन के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है इसके कारण वाहन पर सवार लोग समेत पैदल राहगीरों को काफी परेशानी होती है, चिलचिलाती घूप में स्थिति सामान्य होने की आस में लोगों को घंटो पसीने से तर बतर होने के बाद ही इन संकटों से निजात मिलती है ,आखिर आवागमन की विकट संकटों के बीच नदी पार करने में हो रही परेशानियों का दर्द राहगीर किसे बताये कोई चारा भी तो नहीं है, 80 नावों को दो भागों में जोड़कर बनाया गया. जुगाड़ पुल ही लोगों का अंतिम सहारा रह गया है.
सेवा शुल्क देकर दो पहिया एवं चार पहिया वाहन तो नदी पार करते ही है. लेकिन जुगाड़ पुल की लागत एवं अधिक मुनाफा के चक्कर में नाव संचालकों द्वारा भारी वाहनों के परिचालन कराये जाने से नाव पुल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया, इसके कारण लोगों को पुल पार करने के दौरान गिरने का भय बना रहता है.
शुक्रवार को नाव पुल पर बालू एवं ईंट लदे वाहनों के टूवे परिचालन से पुल पर काफी जाम लग गया. इसके कारण लगभग दो घंटे तक पैदल यात्रियों को जाम समाप्त होने का इंतजार उमस भरी गर्मी में करना पड़ा ,लेकिन नाविकों के पहल से काफी प्रयास के बाद वाहनों को बारी बारी से नदी पार कराकर जाम समाप्त करायी गयी . इस दौरान लोग बच्चे एवं सामान के साथ परेशानियों से जूझते रहे. इस संदर्भ में नाव पुल संचालकों ने बताया कि पुल के क्षतिग्रस्त भागों का बराबर मरम्मती किया जाता है. लेकिन शादी लग्न के कारण अभी भीड़ चल रहा है, जल्दी जल्दी नदी पार करने के होड़ में वाहन चालक मना करने के बाद भी नहीं मानते है, इसके कारण नाव पुल पर जाम लग जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >