खगड़िया : चिलचिलाते धूप, तेज गरम हवा व तर-बतर कर देने वाले पसीने से बीते दो दिनों से थोड़ी-बहुत राहत मिली. सूर्य देवता ने थोड़ी बहुत नरमी दिखायी, तो शनिवार की तुलना में पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. पारा लुढ़कने के साथ रविवार की दोपहर से पहले तक बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी चलती रही. दोपहर बाद बादल छाने से हवा में भी नरमी आ गयी. हवा में थोड़ा ठंडापन महसूस हुआ. हालांकि, आसमान में बादल छाने से थोड़ी ऊमस महसूस की गयी.
सूर्य देवता ने नरमी दिखायी तो पारा लुढ़का, मिली राहत
खगड़िया : चिलचिलाते धूप, तेज गरम हवा व तर-बतर कर देने वाले पसीने से बीते दो दिनों से थोड़ी-बहुत राहत मिली. सूर्य देवता ने थोड़ी बहुत नरमी दिखायी, तो शनिवार की तुलना में पारा तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया. पारा लुढ़कने के साथ रविवार की दोपहर से पहले तक बादलों के बीच सूर्य की लुकाछिपी […]

मौसम में आये अचानक बदलाव से बाजार में चहल-पहल बढ़ी. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना, के डिप्टी डायरेक्टर आरके गिरि ने बताया कि रविवार के मौसम में परिवर्तन की बात कही गयी थी. सोमवार को भी मौसम नरम रहा. मंगलवार से मौसम में फिर परिवर्तन देखने को मिलेगा. पारा ऊपर चढ़ने की उम्मीद है.