खगड़िया : पासी समाज को रोजगार की चिंता सता रहा है. तारी पर राज्य के रोक के बाद अब इस व्यापार से जुड़े लोगों के बीच रोजगार की चिंता सताने लगी है. जिसको लेकर अखिल भारतीय पासी समाज की जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल बीते शनिवार को सदर एसडीओ से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इस व्यापार से जुड़े लोगों ने एसडीओ को बताया कि नीर पीने की मनाही नहीं है. लेकिन नीर को तारी का नाम देकर उन्हें परेशान किये जाने का डर सता रहा है.
पासी समाज को सता रही रोजगार की चिंता
खगड़िया : पासी समाज को रोजगार की चिंता सता रहा है. तारी पर राज्य के रोक के बाद अब इस व्यापार से जुड़े लोगों के बीच रोजगार की चिंता सताने लगी है. जिसको लेकर अखिल भारतीय पासी समाज की जिला इकाई के प्रतिनिधि मंडल बीते शनिवार को सदर एसडीओ से मिलकर मांगों से संबंधित ज्ञापन […]

समाज के प्रतिनिधियों ने एसडीओ से आग्रह किया कि जिले के सभी थाना को इस संबंध में निर्देश दिया जाय. ताकि समाज का शोषण नहीं हो. वहीं, एसडीओ शिव कुमार शैव ने कहा कि सरकार द्वारा बनायी गयी नियमों का पालन किया जाय.