डीइओ ने चयनित छात्र छात्राओं का खाता संख्या व अन्य जानकारी मांगी
परबत्ता : प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत आठ छात्र -छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के लिए किया गया है. डीइओ डॉ ब्रज किशोर सिंह ने इन छात्र छात्राओं का खाता संख्या तथा अन्य जानकारी 15 मई तक मांगा है. इन छात्रों में प्रखंड के मध्य विद्यालय महदीपुर के आशीष कुमार, रणवीर कुमार, तरुण कुमार, मध्य विद्यालय देवरी के गौरव कुमार, क्रिसराज कुमार, मध्य विद्यालय शिरोमणि टोला के सत्यम कुमार, मध्य विद्यालय वैसा के हिमांशु कुमार, मध्य विद्यालय मड़ैया के शोभित कुमार शामिल हैं.
