पूणिया ने पटना को 2-0 से हराया फोटो है 6 में कैप्सन. विजेता टीम के साथ अतिथिखगड़िया. राज्यस्तरीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियन का समापन गुरुवार को हो गया. फाइनल मैच पटना बनाम पूर्णिया के बीच खेला गया. मैच में पूर्णिया की टीम ने पटना की टीम को 2-0 से पराजित किया. छठा वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियन का खिताब पूर्णिया की टीम ने अपने नाम कर लिया. दोनों टीम के बीच हाफ टाइम तक गोल के लिए जूझते रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल पायी .10 मिनट शेष रहते ही पूर्णिया टीम की ओर से 54 वें मिनट में निशा कुमारी ने प्रथम गोल किया. वहीं दूसरा गोल 62 वें मिनट में पूर्णिया टीम के 9 नंबर की जर्सी पहनी हुई . काजल लाकड़ा ने एक और गोल दागकर टीम को 2-0 की बढत दिला दी . इस मैच के सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार पूर्णिया की काजल लाकड़ा को दिया गया.इ स मैच के निर्णायक आलोक कुमार तथा रवि कुमार थे .स्कोरर की भूमिका में अमर भारती व वाचमेने के रूप में रवि रौशन थे . फाइनल मैच के उद्घाटनकर्ता हॉकी संघ के अध्यक्ष राज कुमार फोगला , नागेन्द्र सिंह त्यागी थे . इसके बाद विजेता टीम के बीच पुरस्कार का वितरण किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में एसडीओ शिव कुमार शैव को संघ के अध्यक्ष द्वारा चादर तथा मोमेन्टो प्रदान किया गया . डीसीएलआर जिला खेल पदाधिकारी को डॉ प्रेम कुमार के द्वारा चादर तथा मोमेन्टो दिया गया . नरेश कुमार चौहान कार्यपालक पदाधिकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को खगड़िया हॉकी टीम के कैप्टन द्वारा चादर तथा मोमेन्टो प्रदान किया गया. मौके पर हाकी संघ के उपाध्यक्ष हेमा भारती , बबलू मंडल, हॉकी संघ के कमल गुप्ता आदि मौजूद थे.
पूणिया ने पटना को 2-0 से हराया
पूणिया ने पटना को 2-0 से हराया फोटो है 6 में कैप्सन. विजेता टीम के साथ अतिथिखगड़िया. राज्यस्तरीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियन का समापन गुरुवार को हो गया. फाइनल मैच पटना बनाम पूर्णिया के बीच खेला गया. मैच में पूर्णिया की टीम ने पटना की टीम को 2-0 से पराजित किया. छठा वां राज्यस्तरीय सीनियर […]
