खादी भंडार की जमीन को अतक्रिमण मुक्त नहीं किये जाने से लोगों में आक्रोश

खादी भंडार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किये जाने से लोगों में आक्रोश फोटो है 4 में कैप्सन. अतिक्रमित भंडार का दृश्य गोगरी. बीते पांच वर्षों से है खादी भंडार बंद है. भवन खंडहर में तब्दील हो गया है. स्थानीय लोगों ने खादी भंडार की जमीन को अतिक्रमण कर दुकान खोल दिया है. सरकार […]

खादी भंडार की जमीन को अतिक्रमण मुक्त नहीं किये जाने से लोगों में आक्रोश फोटो है 4 में कैप्सन. अतिक्रमित भंडार का दृश्य गोगरी. बीते पांच वर्षों से है खादी भंडार बंद है. भवन खंडहर में तब्दील हो गया है. स्थानीय लोगों ने खादी भंडार की जमीन को अतिक्रमण कर दुकान खोल दिया है. सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है, लेकिन अनुमंडल प्रशासन बेखबर है. गोगरी एसडीओ संतोष कुमार व सीओ चंदन कुमार ने बताया कि खादी भंडार के सभी कागजात को दुरुस्त कर लिया गया है. यदि अतिक्रमणकारी खुद इसको 10 दिनों के अंदर खाली नहीं करेगी तो दुकानदारों को प्रशासन चिह्नित कर कार्रवाई करेगी. खादी ग्रामोद्योग समिति गोगरी की स्थिति बदतर होती जा रही है. प्रशासनिक उदासीनता व समिति की निष्क्रियता के कारण यहां का खादी भंडार आज लगभग मृतप्राय होने को है, जहां खादी वस्त्र का निर्माण ठप हो चुका है. वहीं खादी भंडार में मशीन से बने कपड़े बेचे जा रहे थे. जिससे कई बुनकरों के समक्ष अन्य रोजगार तलाशने की मजबूरी हो गयी है. जानकारी के अनुसार गोगरी खादी भंडार समिति के पास पर्याप्त भूखंड होने के अलावा मड़ैया, बेलदौर व अलौली में भी जमीन है. इसके साथ ही खादी भंडार के कई कमरे किराये पर लगाये जा रहे हैं. इसके बावजूद खादी भंडार समिति व जर्जर भवनों में सुधार नहीं हो पा रहा है. बुनकरों की माने तो समिति सदस्य व अधिकारी खादी भंडार की संपत्ति की रक्षा नहीं कर पा रही है. इससे ऐसी स्थिति बनी है. कहते हैं गोगरी एसडीओ एसडीओ संतोष कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है कि कुछ दुकानदारों के द्वारा जमीन को अतिक्रमित कर लिया गया है. जल्द ही दुकानदारों पर प्रशासन का डंडा चलेगा और खादी भंडार की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >