प्रत्याशियों को मिलेगा प्रशक्षिण

प्रत्याशियों को मिलेगा प्रशिक्षण अलौली. एसडीओ शिव कुमार शैव ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आचार संहिता से संबंधित जानकारी देने का निर्देश दिया. प्रखंड प्रशासन ने 10 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत के प्रत्याशी को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया. रविवार को […]

प्रत्याशियों को मिलेगा प्रशिक्षण अलौली. एसडीओ शिव कुमार शैव ने प्रखंड के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को आचार संहिता से संबंधित जानकारी देने का निर्देश दिया. प्रखंड प्रशासन ने 10 अप्रैल को प्रखंड क्षेत्र के त्रिस्तरीय पंचायत के प्रत्याशी को प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया. रविवार को इ किसान भवन अलौली, रामपुर अलौली, चेराखेरा, हथवन , बांध चातर, अंबा इचरूआ, दहमा खैरी खुटहा, आनंदपुर माड़ण में प्रशिक्षण दिया जायेगा. रविवार को एक बजे दिन से मीडिल स्कूल हरिपुर, सहसी , भिखारीघाट, मेघौना , रौन, शहरबन्नी में प्रशिक्षण दिया जायेगा. शेष पंचायत के प्रत्याशियों को मीडिल स्कूल, बहादुरपुर में प्रशिक्षण दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >