बीडीओ पर आरोप गठित करने का निर्देश

खगड़िया : सदर प्रखण्ड के पूर्व बीडीओ रीना कुमारी के विरूद्ध प्रपत्र क में आरोप गठित करने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा गया है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक कुछ माह पूर्व भी विभाग के द्वारा पूर्व बीडीओ के विरूद्ध आरोप गठित कर राज्य […]

खगड़िया : सदर प्रखण्ड के पूर्व बीडीओ रीना कुमारी के विरूद्ध प्रपत्र क में आरोप गठित करने का निर्देश दिया गया है. ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा इस संबंध में डीएम को पत्र लिखा गया है. विभागीय सूत्रों के मुताबिक कुछ माह पूर्व भी विभाग के द्वारा पूर्व बीडीओ के विरूद्ध आरोप गठित कर राज्य मुख्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया था.

इधर एक बार फिर ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा पत्र लिखकर स्मारित किया गया है. राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के आलोक में डीएम ने सदर एसडीओ को बीडीओ के विरूद्ध आरोप पत्र गठित कर भेजने को कहा है ताकि इसे विभाग के पास भेजा जा सके.

क्या है पूरा मामला.
14 माह पूराने एक मामले में जांच रिपोर्ट के आधार पूर्व बीडीओ के विरूद्ध प्रपत्र क गठित करने का निर्देश दिया गया है. ताकि इनके विरूद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ की जा सके. उल्लेखनीय है कि 8 फरवरी 2015 को पंचायत समिति की बैठक में तत्कालीन बीडीओ रीना कुमारी तथा जनप्रतिनिधि के बीच नोंक झोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. बात इतनी बढ़ गई कि बैठक में ही बीडीओ ने चप्पल उठा लिया. जिसके बाद जनप्रतिनिधियों ने बीडीओ की शिकायत डीएम प्रमण्डलीय आयुक्त तथा ग्रामीण विकास मंत्री से की थी. मोबाइल से ली गई विडियो क्लीप भी इन अधिकारियों को दिये गये. जिसमें बीडीओ के हाथों में चप्पल दिख
रहा है.
शिकायत के बाद जांच कराई गई. डीडीसी तथा जिला पंचायती राज पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से इस मामले की जांच की थी. जांच में पदाधिकारी के रिपोर्ट के आधार पर पूर्व बीडीओ के विरूद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की गई. पहले तो बीडीओ की शक्ति को सीज कर लिया गया था. फिर इन्हें इस जिले से हटाकर सचिवालय में योगदान कराया गया. जानकारी के मुताबिक पूर्व बीडीओ वर्तमान में मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखण्ड में बीडीओ के पद पर पदस्थापित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >