बेलदौर : प्रखंड क्षेत्र के माली पंचायत में सुमन मानव कल्याण संस्थान के सौजन्य से स्कूली बच्चों के क्षमतावर्धन को लेकर नवजागृति शिक्षण संस्थान में आयोजित क्विज में संस्थान की छात्राएं अव्वल रहीं. गुरुवार को आयोजित प्रतियोगिता मे पेंटिग मे बेहतर प्रदर्शन के लिऐ निशा भारती व प्रभाष कुमार, प्रथम व प्रतिभा द्वितीय जबकि मिलन कुमारी तृतीय स्थान पर चयनित हुई.
सामान्य ज्ञान में बबली, ब्रजेश एवं काजल क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय जबकि भाषण प्रतियोगिता मे लक्ष्मी व भारती प्रथम, कुंदन द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर चयनित हुई. चयनित प्रतिभागियो के बीच पुरस्कार वितरण करते हुऐ संस्थान के संयोजक गिरिश रंजन ने बताया कि ऐसे आयोजन का मुख्य उदेश्य बच्चों मे
शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रतियोगिता परीकक्षा के प्रति उन्मूख करना है, आयोजित क्विज प्रतियोगिता मे चयनित 40 बच्चो ने भाग लिया. मौके पर संस्थान के संस्थापक जयशंकर सुमन, कार्यक्रम प्रभारी अमरदीप कुमार, महिला समन्यवक बबीता देवी, मनोज यादव,अंजन कुमार आदि उपस्थित थे.
