खगड़िया में जिला शतरंज चैंपियनशिप शुरू
खगड़िया : गौशाला रोड स्थित आस्था कांप्लैक्स में 7वीं जिला शतरंज चैंपियनशिप का आगाज हो गया है. खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ लषण शर्मा ने शतरंज के बिसात पर राष्ट्रीय खिलाड़ी अनुभव झा के साथ चाल चल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. संघ के सचिव विप्लव रंधीर ने कहा कि जिला में शतरंज को लोकप्रिय बनाने के लिये 5 जून से अंडर 11 एवं अंडर 17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं का बिहार राज्य शतरंज चैम्पियनशिप का आयोजन जिले में किया जायेगा.
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष चार खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा. शनिवार को सीनियर वर्ग और अंडर 14 बालिकाओं के बीच 5 चक्र एवं अंडर 14 बालकों के बीच 7 चक्रों का मैच खेला गया. प्रतियोगिता में कुल 105 खिलाड़ी अपनी किस्मत आजमा रहे है.
वही दूसरे चक्र के समाप्ति पर अंडर 14 बालक वर्ग में आदित्या राज, आदित्या सिंह, संगम किशोर, आलोक कुमार, अमनप्रकाश, सुमित कुमार सहनी, संतोष शर्मा, विशाल कुमार, शिभेन्दु प्रकाश 2 अंक लेकर शिर्ष पर बने रहे जबकि अंडर 14 बालिका वर्ग में प्रतियक्सा मिश्रा, हर्षिता किशोर, संध्या सुमन अपूवा्र रानी ने बढत लेकर शिर्ष पर रहे.वही सीनियर वर्ग में जेके जवाहर अनुभव झा , वीर मुमार, अभय कुमार , मधुकांत भारती ने विपक्षी खिलाड़ी को पराजित कर बढ़ बनाने में कामयाबी हासिल की.
मैच के दौरान विजय कुमार सिंह, विश्वनाथजी, ओझा जी, नितिन कुमार, टीपी जालान, उदय शंकर, चंदन कुमार, मदन मोहन सिंह, अजीत कुमार मौजूद थे. धन्यवाद ज्ञापन संघ के उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभायी.
