खगड़िया : डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को दो दर्जन से अधिक लोगों ने आवेदन देकर डीएम साकेत कुमार को अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया.
जनता दरबार में आये कन्हैयाचक निवासी समीला देवी तथा सुनीता देवी ने आवेदन देकर बासगीत परचा की मांग की. जनता दरबार में आये सभी लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए डीएम ने सभी मामलों के जांच करने का निर्देश दिया. मौके पर एडीएम मुनिलाल जमादार, डीटीओ अब्दुल रज्जाक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
