विरोध के कारण अटका वद्यिुत उपकेंद्र का नर्मिाण

विरोध के कारण अटका विद्युत उपकेंद्र का निर्माण फोटो है 14 मेंकैप्सन- विद्युत उपकेंद्र का लगा बोर्ड.प्रतिनिधि, चौथम. प्रखंड के चौथम फीडर में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रखंड परिसर में प्रस्तावित 33/11 केवीए का विद्युत केंद्र का निर्माण कार्य प्रस्तावित भूमि पर पट्टाधारी किसान द्वारा समय सीमा की पाबंदी को लेकर अधर में […]

विरोध के कारण अटका विद्युत उपकेंद्र का निर्माण फोटो है 14 मेंकैप्सन- विद्युत उपकेंद्र का लगा बोर्ड.प्रतिनिधि, चौथम. प्रखंड के चौथम फीडर में बिजली व्यवस्था में सुधार को लेकर प्रखंड परिसर में प्रस्तावित 33/11 केवीए का विद्युत केंद्र का निर्माण कार्य प्रस्तावित भूमि पर पट्टाधारी किसान द्वारा समय सीमा की पाबंदी को लेकर अधर में अटका है. प्रस्तावित भूस्तथ पर कार्य एजेंसी द्वारा बोर्ड लगा दिया गया है. निर्माण कार्य शुरू करने के लिए ईट, बालू भी गिरा दिया गया है.उक्त जमीन के पट्टाधारी किसान ने मकई का फसल लगा दिया है. किसान का मानना है कि 2016 के जून तक पट्टा की निर्धारित समय सीमा है. निर्धारित समय सीमा पूरा होने के बाद ही उक्त जमीन को मुक्त किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड द्वारा बीआरजीएफ द्वितीय चरण के तहत प्रखंड परिसर में 33/11 केवीए का उप विद्युत केंद्र का निर्माण कार्य होना है. लेकिन प्रस्तावित जमीन के पट्टाधारी किसान के विरोध के कारण कार्य स्थगित है. विभाग के कनीय अभियंता ने बताया कि फसल कटने के बाद ही निर्माण कार्य आरंभ किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >