सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल

सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर सोमवार को हुए सडक हादसे में एक बालक समेत पांच लोग घायल हो गये . देर शाम खगड़िया से बेलदौर की ओर आ रहे चोढ़ली निवासी चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये. पीडब्लूडी पथ के रोहियामा गांव समीप इनकी […]

सड़क दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल बेलदौर. थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर सोमवार को हुए सडक हादसे में एक बालक समेत पांच लोग घायल हो गये . देर शाम खगड़िया से बेलदौर की ओर आ रहे चोढ़ली निवासी चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गये. पीडब्लूडी पथ के रोहियामा गांव समीप इनकी बाइक को विपरीत दिशा से आ रही सवारी गाड़ी ने टक्कर मार दी. मो मुबारक एवं मो जारिफ घायल हो गये. दोनों घायलों को पीएचसी से रेफर कर दिया गया है. वहीं मोटरसाइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में बेलदौर निवासी दिनेश कुमार व पचौत गांव निवासी नवदीप चंद्र सिंह घायल हो गये. उधर, चकमणियां गांव में एक ट्रक ने सड़क पार कर रहे 10 वर्षीय बालक गुलशन कुमार का पैर कुचल दिया. गुलशन की स्थिति गंभीर बनी हुई थी. उसे चिकित्सकों ने रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >