स्टील पाइल ब्रिज की होगी मरम्मत

स्टील पाइल ब्रिज की होगी मरम्मत चौथम. बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने बताया कि डुमरी घाट पर बनाये गये स्टील पाइल ब्रिज की मरम्मत फरवरी तक पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि स्टील पाइल ब्रिज की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है. स्टील पाइल ब्रिज की मरम्मत के साथ कोसी के […]

स्टील पाइल ब्रिज की होगी मरम्मत चौथम. बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल ने बताया कि डुमरी घाट पर बनाये गये स्टील पाइल ब्रिज की मरम्मत फरवरी तक पूरी कर ली जायेगी. उन्होंने बताया कि स्टील पाइल ब्रिज की मरम्मत के लिए टेंडर हो चुका है. स्टील पाइल ब्रिज की मरम्मत के साथ कोसी के लोगों के साथ-साथ बेलदौर के लोगों को आवागमन की सुविधा बहाल हो जायेगी. उन्होंने बताया कि बीपी मंडल सेतु की मरम्मत में हो रहे विलंब के कारण स्टील पाइल ब्रिज की मरम्मत की मांग की थी. चुनाव से पहले लोगों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही लोगों को आवागमन की सुविधा बहाल की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >