मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी

मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी परबत्ता. प्रखंड के भरतखंड सहायक थाना अंतर्गत खजरैठा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में हुई इस मारपीट में घायल केदार चौधरी, परशुराम चौधरी,श्रवण कुमार तथा अनिता देवी का परबत्ता […]

मारपीट में आधा दर्जन लोग जख्मी परबत्ता. प्रखंड के भरतखंड सहायक थाना अंतर्गत खजरैठा गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में एक महिला समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में हुई इस मारपीट में घायल केदार चौधरी, परशुराम चौधरी,श्रवण कुमार तथा अनिता देवी का परबत्ता अस्पताल में ईलाज कराया जा रहा है. पीडि़त पक्ष के द्वारा भरतखंड ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिये आवेदन दिया गया है. इसमें मनोरंजन चौधरी, शंभू चौधरी, नवलकिशोर चौधरी, मुकेश चौधरी आदि को नामजद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >