गोढियासी में 18 से छठ मेला का आयोजन नाट्य प्रतियोगिता है आकर्षण परबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत नयागांव गोढियासी में बुधवार से छठ मेला का शुरू होगा. लगातार सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में छठ माई की आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ नाट्य प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहता है. जबकि इसके अलावा विदेशिया नाच पार्टी, कोरस झांकी,टॉवर झूला,मौत का कुँआ, मीना बाजार,ब्रेक डाँस,सर्कस आदि अन्य आकर्षण होते हैं. मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष शशिकांत मंडल तथा सचिव शंभू मंडल ने बताया कि मेला का उदघाटन परबत्ता मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री प्रभूदयाल सहनी करेंगे तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन बिहार वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष अखिल कुमार राय उर्फ मंटू राय करेंगे. विशिष्ट अतिथि के रुप में जिप सदस्या पिंकू देवी, पूर्व जिप सदस्य शैलेश सिंह,मुखिया विमला देवी,रामविनय कुमार,रामबालक सिंह आदि मौजूद रहेंगे. नाट्यकला मंच का उद्घाटन बीडीओ डॉ कुंदन करेंगे. नाट्य प्रतियोगिता में नयागांव गोढियासी,सतीशनगर,कवेला,बड़ी मैरा, नयागांव पचखुट्टी तथा झंझरा गांव के नाट्य कलामंच की टीमें भाग लेंगी. वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डुमडि़या खुर्द, डुमडि़या बुजुर्ग,सिराजपुर,कन्हैयाचक, सतखुट्टी,नयागांव गोढियासी की टीमें भाग लेंगी. मेला 18 से 25 नवंबर तक चलेगा.
गोढियासी में 18 से छठ मेला का आयोजन
गोढियासी में 18 से छठ मेला का आयोजन नाट्य प्रतियोगिता है आकर्षण परबत्ता. प्रखंड के जोरावरपुर पंचायत अंतर्गत नयागांव गोढियासी में बुधवार से छठ मेला का शुरू होगा. लगातार सात दिनों तक चलने वाले इस मेले में छठ माई की आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ नाट्य प्रतियोगिता, वॉलीबॉल प्रतियोगिता लोगों के आकर्षण का मुख्य केन्द्र […]
