छठ में सुरक्षा को लेकर एसडीओ ने की बैठक

छठ में सुरक्षा को लेकर एसडीओ ने की बैठक गोगरी. छठ महापर्व को लेकर गोगरी अनुमंडल परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों थानाध्यक्ष और अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित लोगों ने छठ घाट की तैयारी के मद्देनजर कई निर्देश अंचलाधिकारी […]

छठ में सुरक्षा को लेकर एसडीओ ने की बैठक गोगरी. छठ महापर्व को लेकर गोगरी अनुमंडल परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई. अनुमंडलाधिकारी संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में दर्जनों थानाध्यक्ष और अधिकारियों ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित लोगों ने छठ घाट की तैयारी के मद्देनजर कई निर्देश अंचलाधिकारी को दिया. उन्होंने कहा कि अंचल क्षेत्र में सभी घाटों पर छठ पूजा का आयोजन कराया गया है. एसडीओ ने घाट के समीप आतिशबाजी पर पूर्णत: पाबंदी लगाने का निर्देश दिया है. साथ ही नाव के परिचालन पर क्षमता से अधिक लोगों को नहीं चढ़ाने की बातें कही. उन्होंने बताया बताया कि जिन घाटों के समीप अधिक गहरा पानी है. ऐसे स्थलों पर बैरिकेटिंग कराये जाने के साथ ही चौकीदारों की तैनाती की जायेगी. ताकि पूजा अर्चना में किसी प्रकार का व्यवधान ना हो. बैठक में गोगरी डीएसपी राजन कुमार सिन्हा, बीडीओ रंजीत कुमार, एसीओ चंदन कुमार, गोगरी थाना प्रभारी सतीष चंद्र मिश्र, बीसीओ किसलय कृष्ण सहित दर्जनों थाना प्रभारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >