मंडल कारा में बंदी मनायेंगे छठ पर्व
खगडि़या : स्थानीय मंडल कारा में बंद तीन महिला व चार पुरूष बंदी द्वारा छठ व्रत रखा जायेगा. मंडल कारा अधीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि उक्त सभी वर्तीयों ने नहाय-खाय के साथ छठ व्रत शुरू कर दिया है. मंडल कारा प्रशासन द्वारा बंदियों को छठ पर्व के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करायी जा रही है.
उन्होंने बताया कि महिला व पुरूष छठ वर्ती के लिए साड़ी, धोती के अलावे फल से लेकर पकवान बनाने की व्यवस्था किया गया है. वहीं मंडल कारा परिसर में सूर्य देवता के अर्द्ध देने के लिए छोटा तालाब का निर्माण किया जा रहा है. सभी श्रद्धालु बन्दी के द्वारा तालाब का निर्माण किया जा रहा है.
