एनवाईके स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

एनवाईके स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित खगड़िया. नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना दिवस पर एनवाइके परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर लेखापाल बीएल यादव, स्कॉउट गाईड के इंद्र देव कुमार, पूर्व राष्ट्रीय कोर पांडव कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. बीएल यादव ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के […]

एनवाईके स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित खगड़िया. नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना दिवस पर एनवाइके परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर लेखापाल बीएल यादव, स्कॉउट गाईड के इंद्र देव कुमार, पूर्व राष्ट्रीय कोर पांडव कुमार ने कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया. बीएल यादव ने नेहरू युवा केंद्र संगठन के पृष्ठ भूमि एवं नेहरू के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्श पर चलने के लिए युवाओं को प्रेरित किया. इस मौके पर पांडव, प्रकाश, अमृता, आकांक्षा, डोली, किरण, अंकित, हरेंद्र ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >