सेविकाओं का चयन विवाद के घेरे में बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 व 85 के सेविकाओं का चयन विवाद के घेरे में आ गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र संख्या 81 के सेविका की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी, सेविका के मौत के बाद उसकी (सेविका) बहन को इस पद पर नियुक्त कर दिया गया. इसी तरह केंद्र संख्या 85 के सेविका को पदच्यूत कर दिया गया था. मूल रूप से यह केंद्र अनुसूचित जाति मोहल्ले का था. कई वर्षों तक केंद्र के बंद रहने के बाद इस केंद्र पर गैर हरिजन अभ्यर्थी को सेविका पद पर नियुक्ति गुपचुप तरीके से कर दी गयी. इसके साथ ही इस केंद्र के सहायिका जो अभी जीवित है उसे मृत दिखा कर इस केंद्र पर नये सहायिका व सेविका की नियुक्ति एक साथ कर दी गयी. कहते हैं सीडीपीओ सीडीपीओ ने बताया कि दोनों ही नियुक्तियां उनके योगदान देने के पूर्व की गयी है. इस वजह से इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है.
सेविकाओं का चयन विवाद के घेरे में
सेविकाओं का चयन विवाद के घेरे में बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 81 व 85 के सेविकाओं का चयन विवाद के घेरे में आ गया है. उल्लेखनीय है कि केंद्र संख्या 81 के सेविका की मौत सड़क दुर्घटना में हो गयी थी, सेविका के मौत के बाद उसकी (सेविका) बहन को इस पद […]
