पसराहा में युवक की गोली मार कर हत्या

पसराहा में युवक की गोली मार कर हत्या फोटो है-18,19 एवं 20 मेंकैप्सन-विलाप करते परिजन, शव को ले जाते लोग, गांव में मातमी का दृश्यआक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, परबत्ता/पसराहा गोगरी अनुमंडल के पसराहा थानाक्षेत्र अंतर्गत बंदेहरा गांव में शुक्रवार की रात कोलवारा पंचायत के नवटोलिया गांव निवासी तेज […]

पसराहा में युवक की गोली मार कर हत्या फोटो है-18,19 एवं 20 मेंकैप्सन-विलाप करते परिजन, शव को ले जाते लोग, गांव में मातमी का दृश्यआक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जप्रतिनिधि, परबत्ता/पसराहा गोगरी अनुमंडल के पसराहा थानाक्षेत्र अंतर्गत बंदेहरा गांव में शुक्रवार की रात कोलवारा पंचायत के नवटोलिया गांव निवासी तेज नारायण मंडल की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना शुक्रवार की देर रात की है. बताया जाता है कि बंदेहरा गांव के गंगाराम यादव तथा राजेंद्र यादव के दरवाजे पर तेज नारायण मंडल को गोली मार कर हत्या की गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पसराहा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रात को ही पोस्टमॉर्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं परिजनों ने घटना की जानकारी मिलने पर रात को ही थाने जाकर मामले के संबंध में पता करने का प्रयास किया. परिजनों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश था कि पुलिस ने आनन-फानन में लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जबकि पुलिस का कहना था कि तुरंत डाॅक्टरी सहायता उपलब्ध होने से बचने की संभावना अधिक होने के कारण यह कदम उठाया गया.अवैध संबंध में हत्या की आशंका ग्रामीणों में से अधिकांश लोगों का मानना है कि अवैध संबंध की जानकारी हो जाने के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक शादीशुदा तथा चार बच्चों का पिता है. वह विगत कई वर्षों से बंदेहरा निवासी गंगाराम यादव, राजेंद्र यादव के यहां वाहन चालक की नौकरी करता था. तीन वर्ष पूर्व मृतक की पत्नी की मृत्यु हो चुकी है. तब से वह वाहन मालिक के घर पर ही रहता था.गांव में चल रहा था मेलाबंदेहरा गांव में विगत दो दिनों से काली पूजा का मेला चल रहा था.मेला के शोर गुल में लोगों को काफी देरतक घटना का पता ही नहीं चला. लेकिन पता लगने पर मेला में मातम छा गया और सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया.ग्रामीणों ने किया रोड जाम शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जब पुलिस लाश को लेकर वापस गांव आयी तो परिजनों ने लाश को रखकर सड़क जाम कर दिया. वे घटना के जिम्मेदार लोगों की त्वरित गिरफ्तारी तथा मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. हालांकि पुलिस तथा स्थानीय लोगों के समझाने- बुझाने पर एक घंटे में जाम समाप्त कराया जा सका.मृतक के भाई ने कराया प्राथमिकी दर्जघटना को लेकर मृतक के भाई बाल कृष्ण मंडल ने पसराहा थाना में राजेंद्र यादव, गंगाराम यादव,पवन यादव समेत पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है.थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >