धूमधाम से हुआ मां काली का विसर्जन

धूमधाम से हुआ मां काली का विसर्जन फोटो है 29 में कैप्सन- विसर्जन को जाती मां काली की प्रतिमा. प्रतिनिधि, महेशखूंट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, लोहिया चौक, आसाम रोड चौक पर स्थापित मां काली की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को बन्नी घाट स्थित गंगा नदी में किया गया. विसर्जन के दौरान मां काली के […]

धूमधाम से हुआ मां काली का विसर्जन फोटो है 29 में कैप्सन- विसर्जन को जाती मां काली की प्रतिमा. प्रतिनिधि, महेशखूंट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, लोहिया चौक, आसाम रोड चौक पर स्थापित मां काली की प्रतिमा का विसर्जन शनिवार को बन्नी घाट स्थित गंगा नदी में किया गया. विसर्जन के दौरान मां काली के एक झलक पाने को लोग घंटों से अपने अपने घरों से बाहर निकल खड़े थे. मां के दर्शन को महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. जिसमें महिलाओं ने मां काली का खोइछा भर मुराद पुरी होने की कामना की. विसर्जन के दौरान डीजे की धून पर श्रद्धालु थिरकते रहे. आसाम रोड काली पूजा के समिति के अध्यक्ष विजय पासवान, स्टेशन रोड के अरुण पासवान, अनिल चौरसिया, कमल गुप्ता, विष्णु केसरी सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >