तीन माह के अंदर खगड़िया-बखरी पथ होगा चकाचक खगड़िया. तीन माह के अंदर खगड़िया-बखरी पथ चकाचक दिखेगा. कार्य एजेंसी द्वारा दिसम्बर के प्रथम सप्ताह से उक्त पथ पर मेटल का कार्य किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग के एसडीओ सुशील कुमार झा ने बताया कि खगड़िया-बखरी पथ पर गांधी चौक से सांखो चौक तक सड़क को चकाचक करने के लिए नरसिंह कंस्ट्रक्शन को कार्य दिया गया है. बीस करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण किया जायेगा. सड़क ऐसी बनायी जायेगी जिसमें गाड़ी पर सवार होकर लोग चाय पी सकते हैं. उन्होंने बताया कि मेटल के अभाव के कारण कार्य शुरू नहीं किया गया है. कंस्ट्रक्शन कंपनी को एक वर्ष के अंदर निर्माण कार्य पूर्ण करना है. लेकिन लोगों के आवागमन की समस्या को देख कंस्ट्रक्शन कंपनी पर तीन माह के अंदर सड़क निर्माण कार्य पूरा करने को कहा गया है. पांच साल तक सड़क पर नहीं दिखेगा गड्ढ़ा खगडि़या-बखरी पथ के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद अगले पांच साल तक निर्माण कंपनी द्वारा मेंटेनंस किया जायेगा. मेंटेनेंस नहीं करने पर कंपनी के 10 प्रतिशत सेक्यूरिटी को भी जब्त कर लिया जायेगा. चार वर्षो से लोगों को हो रही है परेशानीबीते चार वर्षो से लोगों को खगड़िया-बखरी पथ पर चलना मुश्किल हो गया है. जर्जर सड़क रहने के कारण कई बार सड़क दुर्घटना हो चुकी है. जिसमें कई लोगों की जाने जा चुकी है. ग्रामीण मो. रियाज, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजीव कुमार सिंह भोली, मो. वलीउल्लाह, तारीक सुलतान आदि लोगों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन करने की चेतावनी दी थी. पूर्व के डीएम राजीव रौशन ने पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को उक्त पथ को निर्माण को लेकर त्राहिमाम संदेश भी दिया गया था. दर्जनों गांव के लोगों को मिलेगा लाभखगड़िया-बखरी पथ के निर्माण के बाद दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन की सुविधा हो जायेगी. गांव के लोग अब शहर पहुंच सकेगें. सड़क नहीं करने के कारण लोगों का एक मात्र साधन ट्रेन ही था. सड़क की जर्जरता को देख लोग आवश्यक काम भी छोड़ रहे थे.घटेगी वाहन चालकों की मनमानीखगड़िया-बखरी पथ के निर्माण कार्य पूर्ण होते ही वाहन चालकों की मनमानी घट जायेगी. वाहन चालक द्वारा उक्त पथ पर यात्रा करने वाले लोगों से दोगुनी किराया वसूली की जा रही है. साथ ही देर शाम होते ही लोगों को यात्रा के लिए वाहन नहीं मिल पाता है. जिस कारण लोगों को खगडि़या में ही ठहरना पड़ता है.
तीन माह के अंदर खगड़िया-बखरी पथ होगा चकाचक
तीन माह के अंदर खगड़िया-बखरी पथ होगा चकाचक खगड़िया. तीन माह के अंदर खगड़िया-बखरी पथ चकाचक दिखेगा. कार्य एजेंसी द्वारा दिसम्बर के प्रथम सप्ताह से उक्त पथ पर मेटल का कार्य किया जायेगा. पथ निर्माण विभाग के एसडीओ सुशील कुमार झा ने बताया कि खगड़िया-बखरी पथ पर गांधी चौक से सांखो चौक तक सड़क को […]
