ट्रेन से बैग लेकर कूदने वाले दो गिरफ्तार

ट्रेन से बैग लेकर कूदने वाले दो गिरफ्तार फोटो है. 15 में कैप्सन. महेशखूंट रेल थाना पुलिस की गिरफ्त में शातिर अपराधी. खगड़िया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की एसी बोगी में सवार हुए थे पांचों लुटरेखगड़िया के दाननगर मोहल्ले से एक युवक गिरफ्तार, लूट के तीन मोबाइल बरामद चोरी का सोने की चेन खरीदने वाला […]

ट्रेन से बैग लेकर कूदने वाले दो गिरफ्तार फोटो है. 15 में कैप्सन. महेशखूंट रेल थाना पुलिस की गिरफ्त में शातिर अपराधी. खगड़िया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की एसी बोगी में सवार हुए थे पांचों लुटरेखगड़िया के दाननगर मोहल्ले से एक युवक गिरफ्तार, लूट के तीन मोबाइल बरामद चोरी का सोने की चेन खरीदने वाला खरीदार भी गिरफ्तार, गला दिया था लूट का सोना प्रतिनिधि, महेशखूंटमहेशखूंट रेल थाना क्षेत्र में गौछारी रेलवे स्टेशन के नजदीक 25 अक्तूबर को दिन के एक बजे ट्रेन संख्या 05610 गोरखपुर- गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन की दो अलग-अलग बोगियों से दो महिलाओं का बैग लेकर बदमाश ट्रेन से कूद गये थे. बताया जाता है कि खगड़िया के लालो सहनी ग्रुप के शातिर बदमाश पांच की संख्या में ट्रेन की दो अलग-अलग बोगियों में खगड़िया स्टेशन पर सवार हुए थे. लूट का शिकार होने वाले यात्रियों में एक पुलिस अधिकारी की बहन के भी थी. घटना की सूचना बाद रेल एसपी जितेन्द्र मिश्र ने तुरंत ही तीन रेल थानाध्यक्षों की स्पेशल टीम का गठन कर कांड की छानबीन सौंपी थी. जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिला के सदवा गांव थाना सिदवलिया निवासी कुमारी सौरभ एवं उनकी पत्नी श्वेता इस ट्रेन से सीवान से किशनगंज जा रहे थे. गौछारी स्टेशन के नजदीक अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. वहीं दूसरे बोगी में एक महिला का भी पर्स लेकर कूद गये. श्वेता के लेडीज पर्स में दो मोबाइल, 55 सौ रुपये एवं सेंट्रल स्कूल का सर्टिफिकेट था. वहीं दूसरी महिला के पर्स में एक मोबाइल, एक सोने की चेन थी. घटना की प्राथमिकी महेशखूंट थाना में कुमार सौरभ के आवेदन पर दर्ज की गयी. कटिहार एसपी जीतेंद्र मिश्र ने इस केस के उद्भेदन को लेकर एक टीम गठित की. इसमें खगड़िया थानाध्यक्ष शरद कुमार, मानसी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, महेशखूंट थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह को जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया. मोबाइल लोकेशन के आधार पर खगड़िया के लालो सहनी ग्रुप के एक अपराधी को रैक प्वाइंट खगड़िया से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अपराधी सुमित कुमार उर्फ रजधनिया दान नगर खगड़िया निवासी की निशानदेही पर बबुआगंज निवासी रवि कुमार को थाना रोड खगड़िया से गिरफ्तार किया गया. रवि कुमार चोरी का मोबाइल एवं चेन 18 हजार रुपये में खरीदा था. तीन मोबाइल एवं 55 सौ रुपये मौके से बरामद कर लिया गये. रेल एसपी ने बताया कि ट्रेनाें में सक्रिय चोर गिरोह का परदाफाश करने वाले मानसी, खगड़िया, महेशखूंट रेल थानाध्यक्षों को इस बड़ी कामयाबी के लिए पुरस्कृत किया जायेगा. घटना में शामिल पांचों बदमाशों की पहचान हो गयी है. घटना में शामिल एक शातिर व दूसरा चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वेलर्स की गिरफ्तारी हुई है. जल्द ही बाकी बदमाश भी सलाखों के पीछे होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >