डायरिया से आधा दर्जन लोग आक्रांत

किसनपुर : मौसम में हुए बदलाव के बाद प्रखंड क्षेत्र में डायरिया के प्रकोप में वृद्धि दर्ज की जा रही है. इसके कारण स्थानीय पीएचसी में प्रतिदिन रोगियों का आना जारी है. शुक्रवार को डायरिया से पीड़ित सुखासन निवासी अमेरिका देवी, क्योटा पट्टी निवासी साजिदा खातून, थरबिटिया निवासी महेंद्र कामत, रतनपुरा के देव सुंदर सादा […]

किसनपुर : मौसम में हुए बदलाव के बाद प्रखंड क्षेत्र में डायरिया के प्रकोप में वृद्धि दर्ज की जा रही है. इसके कारण स्थानीय पीएचसी में प्रतिदिन रोगियों का आना जारी है. शुक्रवार को डायरिया से पीड़ित सुखासन निवासी अमेरिका देवी, क्योटा पट्टी निवासी साजिदा खातून, थरबिटिया निवासी महेंद्र कामत,

रतनपुरा के देव सुंदर सादा एवं कुमर गंज निवासी लीला देवी का इलाज पीएचसी में किया जा रहा है. हालांकि उपचार के दौरान विभागीय उदासीनता की वजह से रोगियों में असंतोष है. इलाजरत रोगियों को बेड के अभाव में जमीन पर लिटाया गया है. वहीं एनएस स्लाइन की बोतल उन्हें बाजार से खरीदनी पड़ रही है.

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मेजर शशि भूषण प्रसाद ने बताया कि अस्पताल में एनएस पानी बोतल की आपूर्ति नहीं की गयी है. इस कारण समस्या आ रही है.

लापता लड़की मिली : सहरसा सिटी. सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ से लापता नाबालिग लड़की को सदर थाना पुलिस ने बरामद कर लिया है. सदर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि लड़की को स्टेशन के समीप से गुरुवार की रात बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >