खगड़िया : परबत्ता प्रखंड के पूर्व बीडीओ राम प्रवेश प्रसाद की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है. पंचायती राज विभाग के निदेशक बैद्यनाथ यादव ने डीएम को पत्र लिख कर उक्त बीडीओ द्वारा वर्ष 2012-13 व 2013-14 में दिये गये संपत्ति के ब्योरे की जानकारी मांगी है, ताकि इनके विरुद्ध मामले का त्वरित निष्पादन किया जा सके.
परबत्ता के पूर्व बीडीओ की संपत्ति का ब्याेरा मांगा
खगड़िया : परबत्ता प्रखंड के पूर्व बीडीओ राम प्रवेश प्रसाद की संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है. पंचायती राज विभाग के निदेशक बैद्यनाथ यादव ने डीएम को पत्र लिख कर उक्त बीडीओ द्वारा वर्ष 2012-13 व 2013-14 में दिये गये संपत्ति के ब्योरे की जानकारी मांगी है, ताकि इनके विरुद्ध मामले का त्वरित निष्पादन किया […]

जानकारी के अनुसार वर्तमान समय में बीडीओ श्री प्रसाद निलंबित हैं. इन्हें विभाग ने सात नवंबर 2014 को निलंबित किया था. इसके बाद इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई आरंभ की गयी. इस मामले के संचालन पदाधिकारी प्रमंडलीय उपनिदेशक छपरा के रिपोर्ट के आधार पर पंचायती राज विभाग ने 13 मई को इनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करायी.
अब विभाग ने इनकी संपत्ति की जानकारी डीएम से मांगी है. उल्लेखनीय है कि 21 जनवरी, 2014 को परबत्ता के पूर्व बीडीओ के परबत्ता स्थित सरकारी आवास तथा पटना स्थित निजी आवास पर आर्थिक अपराध इकाई ने एक साथ छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान बीडीओ के पास करीब एक करोड़ की संपत्ति होने की बात सामने आयी थी.
इसके बाद आय से अधिक संपत्ति होने के कारण इनके विरुद्ध आर्थिक अपराध थाना पटना में 28 जनवरी, 2014 कांड संख्या 05/14 दर्ज किया गया. इधर विभाग ने इन्हें निलंबित कर इनके विरुद्ध कार्रवाई शुरू की थी, जो कि पूरी हो चुकी है.