अवैध बखरी बस स्टैंड पर नहीं हुई कार्रवाई

अवैध बखरी बस स्टैंड पर नहीं हुई कार्रवाई नगर परिषद ने भी माना कि अवैध है बखरी बस स्टैंड, कार्रवाई की बजाय प्रशासन मौनसड़क पर चल रहे अवैध बस स्टैंड के कारण जाम से जूझ रहे लोग प्रतिनिधि, खगड़ियाप्रशासनिक अधिकारी भी जानते हैं कि बखरी बस स्टैंड अवैध रूप से संचालित हो रहा है, लेकिन […]

अवैध बखरी बस स्टैंड पर नहीं हुई कार्रवाई नगर परिषद ने भी माना कि अवैध है बखरी बस स्टैंड, कार्रवाई की बजाय प्रशासन मौनसड़क पर चल रहे अवैध बस स्टैंड के कारण जाम से जूझ रहे लोग प्रतिनिधि, खगड़ियाप्रशासनिक अधिकारी भी जानते हैं कि बखरी बस स्टैंड अवैध रूप से संचालित हो रहा है, लेकिन कार्रवाई की बजाय हाथ पर हाथ धरे अधिकारी तमाशा देख रहे हैं. इधर,सड़क पर संचालित अवैध बस स्टैंड के कारण कई समस्याआें से जनता को जूझना पड़ रहा है. जाम से लेकर प्रदूषण जैसी समस्याओं से लोगाें को रोज दो चार होना पड़ता है. लिहाजा अवैध बस स्टैंड में बट्टी वसूलने का खेल जोरों पर है. इधर, एसडीओ के मोबाइल पर कई बार रिंग किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. बताया जाता है कि शहर के बखरी बस स्टैंड जिला प्रशासन के किसी भी अभिलेख में दर्ज नहीं है. सड़क को अतिक्रमण कर अवैध तरीके से स्टैंड का संचालन किया जा रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर प्रशासन की चुप्पी का क्या राज है? सब कुछ जानते हुए भी कोई कार्रवाई नहीं होने से चर्चा का बाजार गर्म है. बीते कई वर्षो से बखरी बस स्टैंड को अवैध तरीके से संचालन किया जा रहा है. सड़क को अतिक्रमण छोटी -बड़ी वाहन को घंटों सड़क पर खड़ा कर सवारी को बैठने का काम किया जाता है. जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती रहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >