रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से चल रहा ऑटो स्टैंडखगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के भगत टोला स्थित रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से ऑटो स्टैंड का संचालन किया जा रहा है. पर, रेलवे प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. ताजुब तो तब होता है कि ऑटो स्टैंड के समीप पूर्व मध्य रेल के कार्य निरीक्षक एवं पीडब्लूआइ का कार्यालय संचालित है. इतना ही नहीं ऑटो स्टैंड से महज 100 मीटर की दूरी पर रेलवे के आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक का आवास है. वहीं 200 सौ मीटर की दूरी पर राजकीय रेल थानाध्यक्ष शरत कुमार का आवास है. कुल मिलाकर 200 गज की दूरी पर रेलवे के वरीय अधिकारी के आंखों के सामने अवैध रूप से ऑटो स्टैंड का संचालन किया जा रहा है, जिससे प्रतिदिन हजारों रुपये की उगाही की जाती है. पर, आरपीएफ एवं जीआरपी के आला अधिकारी मौन धारण किये हुए हैं.
रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से चल रहा ऑटो स्टैंड
रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से चल रहा ऑटो स्टैंडखगड़िया. प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर पंचायत के भगत टोला स्थित रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से ऑटो स्टैंड का संचालन किया जा रहा है. पर, रेलवे प्रशासन चुप्पी साधे हुए है. ताजुब तो तब होता है कि ऑटो स्टैंड के समीप पूर्व मध्य रेल […]
