नलकूप खराब होने से किसान परेशान

नलकूप खराब होने से किसान परेशान पसराहा. प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर लगाये गये नलकूप बेकार पड़े हैं. नलकूप को किसानों के खेती के लिए लगाया गया था, जो अब खराब पड़े हुए हैं. बताते चले कि प्रखंड के देवरी पंचायत के अररिया में सालों पहले पीएचइडी द्वारा नलकूप लगाया गया […]

नलकूप खराब होने से किसान परेशान पसराहा. प्रखंड क्षेत्र में सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च कर लगाये गये नलकूप बेकार पड़े हैं. नलकूप को किसानों के खेती के लिए लगाया गया था, जो अब खराब पड़े हुए हैं. बताते चले कि प्रखंड के देवरी पंचायत के अररिया में सालों पहले पीएचइडी द्वारा नलकूप लगाया गया था. पर, अब वह खराब पड़ा है. अररिया गांव के किसान पप्पु यादव , विभिषण यादव , सुनील आदि ने नलकूप ठीक कराने की मांग जिला प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >