कोसी कॉलेज ने संसारपुर को 86 रनों से हराया

खगड़िया : जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में ग्रुप ए का तीसरा लीग मैच कोसी कॉलेज बनाम संसारपुर टीम के बीच खेला गया. कोसी कॉलेज की टीम ने संसारपुर की टीम को 86 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीत कर कोसी कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला […]

खगड़िया : जेएनकेटी स्टेडियम के खेल मैदान में ग्रुप ए का तीसरा लीग मैच कोसी कॉलेज बनाम संसारपुर टीम के बीच खेला गया. कोसी कॉलेज की टीम ने संसारपुर की टीम को 86 रनों से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. टॉस जीत कर कोसी कॉलेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम के बल्लेबाजों ने 33.4 ओवर में सभी विकेट गंवा कर 171 रन बनाये. जवाब में उतरी संसारपुर की टीम 24.2 ओवरों में 85 रनों पर ही सिमट गयी.

कोसी कॉलेज के बल्लेबाज सूरज ने 35, प्रेम आर्यन ने 27, शुभम ने 26 रन बनाये. संसारपुर टीम के बल्लेबाज दिलीप ने 30 रन बना कर अपने टीम के एक मात्र सर्वाधिक स्कोरर बने. कोसी कॉलेज टीम के गेंदबाज मो माज ने सर्वाधिक 5 विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी.

रजनीश व प्रदीप ने 2-2 विकेट, मनोहर ने एक विकेट अपनी झोली में डाला. संसारपुर टीम के गेंदबाज दिलीप ने भी कसी गेंदबाज करते हुए पांच विकेट झटके. अमृत ने तीन व प्रशांत ने भी दो विकेट अपने नाम किया. निर्णायक की भूमिका में बिहार राज्य पैनल अंपायर आशुतोष कुमार व सुधीर कुमार थे.

स्कोरर सत्यम कुमार थे. उद्घोषक अमित मिश्रा ने खिलाड़ियों का भरपूर मनोरंजन किया. बुधवार को ग्रुप बी का पहला मैच सन्हौली बनाम दुर्गापुर के बीच खेला जायेगा. मौके पर जिला क्रिकेट संघ के सचिव सदानंद प्रसाद, पवन कुमार, युगल किशोर, मनोज कुमार, मुकेश यादव, जावेद अली,दीपक कुमार सहित दर्जनों खेल प्रेमी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >