गुलरिया में किशोर का मिला शव

गुलरिया में किशोर का मिला शव अलौली. थाना क्षेत्र के मोहरा घाट परास के समीप गुलरिया मुशहरी में एक किशोर का शव बरामद किया गया है. एएसआइ उमाशंकर रजक एवं हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुलरिया मुशहरी निवासी लालमती देवी के पुत्र 12 वर्षीय भीम सदा की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया […]

गुलरिया में किशोर का मिला शव अलौली. थाना क्षेत्र के मोहरा घाट परास के समीप गुलरिया मुशहरी में एक किशोर का शव बरामद किया गया है. एएसआइ उमाशंकर रजक एवं हरेंद्र कुमार ने बताया कि गुलरिया मुशहरी निवासी लालमती देवी के पुत्र 12 वर्षीय भीम सदा की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया था. मृत किशोर की मां के बयान पर मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृत किशोर की गला दबा कर हत्या कर दी गयी है. एएसआइ उमाशंकर ने बताया कि बुद्धन साह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >