तीन दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार

तीन दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार गोगरी. मुहर्रम पर्व के दौरान शनिवार को थाना परिसर में गोल खेलने से रोके जाने के बाद हुए उपद्रव को लेकर तीन दर्जन उपद्रवियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि शनिवार की देर रात उपद्रवी मुश्कीपुर में टुकड़ियों में गोलबंद हो रहे थे, जिन्हें पुलिस […]

तीन दर्जन उपद्रवी गिरफ्तार गोगरी. मुहर्रम पर्व के दौरान शनिवार को थाना परिसर में गोल खेलने से रोके जाने के बाद हुए उपद्रव को लेकर तीन दर्जन उपद्रवियों को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया है. बताया जाता है कि शनिवार की देर रात उपद्रवी मुश्कीपुर में टुकड़ियों में गोलबंद हो रहे थे, जिन्हें पुलिस की छापेमारी का अंदाजा नहीं था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तीन दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस के पास उपद्रवियों की सूची है. बाकी बचे लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >