पूजा खत्म होते ही काम पर लौटने लगे लोग

पूजा खत्म होते ही काम पर लौटने लगे लोग खगड़िया. दुर्गा पूजा में अपने घर आये दूसरे प्रदेश में काम करने वाले लोग अब पूजा समाप्त होते ही अपने काम पर वापस लौटने लगे हैं. इस कारण स्थानीय जंकशन पर दूसरे प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. वहीं ट्रेनों में […]

पूजा खत्म होते ही काम पर लौटने लगे लोग खगड़िया. दुर्गा पूजा में अपने घर आये दूसरे प्रदेश में काम करने वाले लोग अब पूजा समाप्त होते ही अपने काम पर वापस लौटने लगे हैं. इस कारण स्थानीय जंकशन पर दूसरे प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ देखी जा रही है. वहीं ट्रेनों में चढ़ने के मारामारी की स्थिति बनी रही. स्टेशन अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि पर्व त्योहार के समय लोग अपने घर पहुंचते हैं. और त्योहार खत्म होते ही अपने काम पर लौटने लगते हैं. जिस कारण यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है. उन्होंने बताया कि ज्यादा भीड़ छात्र युवा की देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली, नोएडा, बैंगलोर, कोटा,रांची,पटना,भागलपुर आदि जगह पढ़ने वाले या काम करने वाले लोग अपने अपने काम पर वापस लौट रहे हैं. वहीं आरक्षण काउंटर पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >