पैथोलॉजी जांच सुविधा हटने से मरीज परेशान

पैथोलॉजी जांच सुविधा हटने से मरीज परेशान चौथम. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों के सुलभ एवं सटीक इलाज के लिये अनुबंधित पैथोलॉजी जांच सुविधा हटा दिया गया है. जिस कारण रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब रोगियों को पैथोलॉजी जांच के लिये महेशखूंट खगडि़या जाना पड़ रहा है. जिससे रोगियों […]

पैथोलॉजी जांच सुविधा हटने से मरीज परेशान चौथम. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगियों के सुलभ एवं सटीक इलाज के लिये अनुबंधित पैथोलॉजी जांच सुविधा हटा दिया गया है. जिस कारण रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अब रोगियों को पैथोलॉजी जांच के लिये महेशखूंट खगडि़या जाना पड़ रहा है. जिससे रोगियों के इलाज खर्च में वृद्धि हो गयी है. खास कर गरीब एवं नि:सहाय रोगियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पीएचसी चिकित्सकों का मानना है कि यहां जांच सुविधा से लोगों को सहज एवं सुलभ व्यवस्था सुविधा मिल रही थी. पीएचसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि यह समस्या हाय लेवल ऑथोरिटी के मापदंड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >