सांसद कोटे से मिली एक्स-रे मशीन बेकार चौथम. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सांसद कोटे से पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव द्वारा दी गयी लाखों की एक्स-रे मशीन कमरे के कोने में रखी महीनों से धूल फांक रही है. इसकी सुधि लेने वाले न तो पीएचसी प्रभारी हैं और न ही कोई अन्य अधिकारी. टेक्नीशियन का मानना है कि एक्स-रे मशीन में लगभग एक लाख का खर्च आयेगी तब जाकर मशीन चालू होगी. मशीन को चलाने के लिए ऑपरेटर की आवश्यकता है, जो पीएचसी में पदस्थापित नहीं है. पीएचसी की इस व्यवस्था के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. लोग एक्स-रे कराने के लिए निजी क्लिनिकों में जा रहे हैं, जहां उन्हें मोटी रकम चुकता करनी पड़ रही है. पीएचसी प्रभारी डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है. जल्द ही समस्या का निदान होगा.
सांसद कोटे से मिली एक्स-रे मशीन बेकार
सांसद कोटे से मिली एक्स-रे मशीन बेकार चौथम. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सांसद कोटे से पूर्व सांसद दिनेश चंद्र यादव द्वारा दी गयी लाखों की एक्स-रे मशीन कमरे के कोने में रखी महीनों से धूल फांक रही है. इसकी सुधि लेने वाले न तो पीएचसी प्रभारी हैं और न ही कोई अन्य अधिकारी. टेक्नीशियन का […]
