संध्या आरती को लेकर मंदिर में जुटती क्षद्धालुओं की भीड़

संध्या आरती को लेकर मंदिर में जुटती क्षद्धालुओं की भीड़ मानसी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मां दुर्गा के पंडालों में संध्या आरती को लेकर क्षद्धालुओं भीड़ लग रही है. महिलाओं की अधिकाधिक भीड़ रहती है. दोपहर बाद मंदिरों में क्षद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक रहता है. पंडित […]

संध्या आरती को लेकर मंदिर में जुटती क्षद्धालुओं की भीड़ मानसी. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में मां दुर्गा के पंडालों में संध्या आरती को लेकर क्षद्धालुओं भीड़ लग रही है. महिलाओं की अधिकाधिक भीड़ रहती है. दोपहर बाद मंदिरों में क्षद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो जाता है, जो देर शाम तक रहता है. पंडित अवधेश मिश्र कहते हैं कि माता का नौ रूप संसार के कल्याण के लिए बना है. इन सभी रूपों का अलग अलग महत्व है. मां दुर्गा के अलौकिक शक्ति से संसार को रचने का काम किया. शारदीय नवरात्र पर विशेष रूप से माता के सभी अवतरण की पुजा अर्चना की जाती है. इधर शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तो के लिए मंदिर को विशेष रूप से सजाने का काम जारी है जगह जगह तोरण द्वार लगाया जा रहा है. रंग बिरंगी लाईट से सजाया जा रहा है. रेलवे मैदान एवं परमेश्वरी दुगां में लगने वाली मेला को भव्य रूप देने का काम किया जा रहा है. जबकि सैदपुर पंचायत मे मेले के अवसर पर कव्वाली एवं आरकेस्ट्रा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाऐगा. मेला कमिटी के धनंजय निराला ने बताया की कार्यक्रम की तैयारी की जा रही हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >