हरिपुर मैदान अतक्रिमण का शिकार

हरिपुर मैदान अतिक्रमण का शिकारअलौली. प्रखंड क्षेत्र का एकलौता हरिपुर हाइस्कूल का मैदान अतिक्रमण का शिकार है. मैदान की स्थिति आज यह है कि मैदान के बीचों बीच वाहन चलने का मार्ग बन गया है. मैदान के दक्षिणी भाग में अलौली बखरी मुख्य मार्ग है, जहां सड़क निर्माण कंपनी की ओर से मैदान के सामने […]

हरिपुर मैदान अतिक्रमण का शिकारअलौली. प्रखंड क्षेत्र का एकलौता हरिपुर हाइस्कूल का मैदान अतिक्रमण का शिकार है. मैदान की स्थिति आज यह है कि मैदान के बीचों बीच वाहन चलने का मार्ग बन गया है. मैदान के दक्षिणी भाग में अलौली बखरी मुख्य मार्ग है, जहां सड़क निर्माण कंपनी की ओर से मैदान के सामने में पुलिया का निर्माण किया जा रहा है. पुलिया निर्माण के पहले कंपनी को डायवर्सन का निर्माण करना था, जो नहीं कर मैदान के बीच से ही वाहनों की आवाजाही करने से मैदान का स्वरूप ही समाप्त हो चुका है. युवक अमित कुमार, रविश चंद्र, अशोक कुमार, रवि शंकर प्रसाद, गुप्तेश्वर सिन्हा आदि ने जिलाधिकारी तथा अनुमंडल पदाधिकारी से मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >