उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र की ख्यातिप्राप्त अष्टभुजा मां वैष्णवी दुर्गा की पूजा करने भक्तो की अपार भीड़ उमड़ रही है. दुर्गा मंदिर में मंगलवार को दोपहर से ही पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मंदिर परिसर में भक्तिमय गीत एवं महिलाओं के देवी गीत गूंज रहे थे. शाम होते ही संध्या पूजन को दूर दराज से महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है. इसके कारण पंडाल परिसर एवं ठाकुरबाड़ी गली में जाम की स्थिति बन गयी. दूसरी ओर महिनाथनगर, बलैठा, तेलिहार, चौढली, केहरमंडल टोला एवं पिरनगरा में भी मां दुर्गा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है.
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र की ख्यातिप्राप्त अष्टभुजा मां वैष्णवी दुर्गा की पूजा करने भक्तो की अपार भीड़ उमड़ रही है. दुर्गा मंदिर में मंगलवार को दोपहर से ही पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. मंदिर परिसर में भक्तिमय गीत एवं महिलाओं के देवी गीत गूंज रहे थे. शाम होते […]
