माड़र में फायरिंग, दो गिरफ्तार

माड़र में फायरिंग, दो गिरफ्तार दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक बाद हुई वारदात बुद्धिजीवियों की बैठक मंे मुहर्रम नहीं मनाने के निर्णय से खफा था दोनों युवक रात में मुखिया के दरवाजे पर पहुंच कर दोनों युवक ने की गाली-गलौज व हवाई फायरिंग देर रात मुखिया के घर के समीप स्थित […]

माड़र में फायरिंग, दो गिरफ्तार दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक बाद हुई वारदात बुद्धिजीवियों की बैठक मंे मुहर्रम नहीं मनाने के निर्णय से खफा था दोनों युवक रात में मुखिया के दरवाजे पर पहुंच कर दोनों युवक ने की गाली-गलौज व हवाई फायरिंग देर रात मुखिया के घर के समीप स्थित गांव के ही बच्चू बाबू के घर पर भी जाकर

फायरिंग वारदात को ले मोरकाही पुलिस ने दोनों आरोपी युवक को पकड़ कर भेजा जेल इस बार मुहर्रम व दुर्गापूजा एक ही दिन पड़ने के कारण ग्रामीणों के साथ बैठक की गयी. जिसमें सर्वसम्मति से मुहर्रम नहीं मनाने का निर्णय लिया गया.

इसी बात से खफा दोनों युवक ने गाली-गलौज व फायरिंग की है. हमला करने वाला दोनों युवक पुलिस की गिरफ्त में है. -मो. खालिद आलम, मुखिया, माड़र उत्तरी पंचायत.

खगड़िया : मोरकाही थाना क्षेत्र अन्तर्गत माड़र गांव में शनिवार की रात में मुखिया के साथ गाली-गलौज व हवाई फायरिंग की गयी.घटना को गांव के ही दो युवक रब्बानी व कादिर के द्वारा अंजाम दिये जाने की बात कही जा रही है. हालांकि रात मंे एक बार फिर दोनों युवकों द्वारा फिर से अशांति फैलाने की कोशिश की.

इस मामले में मो. बच्चु के बयान पर मोरकाही थाना में कांड संख्या 78/15 दर्ज कर लिया गया है. इस संबंध मंे मोरकाही थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया घटना को ले दोनों आरोपी युवक रब्बानी व कादिर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. जिसके पास से लोडेड पिस्तौल व कारतूस भी जब्त किया गया है. घटना के बाबत माड़र उत्तरी पंचायत के मुखिया खालिद आलम ने बताया कि दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर शनिवार को ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी थी.

जिसमें एक ही दोनों पर्व पड़ने के कारण सर्वसम्मति से इस बार मुहर्रम नहीं मनाने का निर्णय लिया गया. इसी बात से खफा गांव के ही दो युवक रब्बानी व कादिर ने बैठक समाप्त होने के बाद गाली-गलौज शुरू कर दी. इतना ही नहीं मुखिया घर के बाहर दोनों युवकांे हवाई फायरिंग भी की. रात मंे किसी तरह समझा-बुझा कर दोनों युवकों को हटा दिया गया.

मुखिया ने बताया कि एक बार फिर आधी रात को दोनों युवक गांव के ही बच्चू बाबू के घर पर आ धमके और गाली-गलौज करने लगे. साथ ही फायरिंग भी की. हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों के सहयोग से रब्बानी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं मोरकाही पुलिस ने घटना में शामिल एक अन्य युवक कादिर को भी गिरफ्तार कर लिया. दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >