फिर शुरू हुआ लॉटरी का काला कारोबार

लॉटरी टिकट ———–अगस्त महीने में प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था लॉटरी के काले कारोबार का कारनामा पुलिसिया दबिश के बाद कुछ दिनों तक बंद रहा धंधा, लॉटरी के धंधे ने फिर पकड़ी रफ्तार एक बार फिर शहर के चौक -चौराहे सहित विभिन्न ठिकानों पर बिकने लगे लॉटरी लॉटरी गिरोह का सरगना लंगड़ा बाबा […]

लॉटरी टिकट ———–अगस्त महीने में प्रभात खबर ने प्रमुखता से उठाया था लॉटरी के काले कारोबार का कारनामा पुलिसिया दबिश के बाद कुछ दिनों तक बंद रहा धंधा, लॉटरी के धंधे ने फिर पकड़ी रफ्तार एक बार

फिर शहर के चौक -चौराहे सहित विभिन्न ठिकानों पर बिकने लगे लॉटरी लॉटरी गिरोह का सरगना लंगड़ा बाबा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर वर्षों से जारी लॉटरी के खेल में लंगड़ा बाबा हुआ मालामाल, गरीब हो रहे कंगाल

खगड़िया : एक बार फिर लॉटरी का काला कारोबार परवान पर है. प्रभात खबर द्वारा लॉटरी के काले कारनामे को प्रमुखता से उठाने के बाद कुछ दिनों तक यह धंधा मंदा पड़ गया था. उस वक्त पुलिस ने भी ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. जिसके कारण लॉटरी के धंधेबाज ने कुछ दिनों तक धंधा समेट लिया था.

लेकिन एक बार फिर लॉटरी गिरोह सक्रिय हो गया है. चौक-चौराहों पर एजेंटों के माध्यम से खुलेआम लॉटरी की खरीद बिक्री जोरों पर है. जिसकी चपेट में आकर गरीब कंगाल हो रहे हैं वहीं लॉटरी के काले कारोबारी मालामाल हो रहे हैं. इस बाबत पूछने पर सदर थानाध्यक्ष महफूज आलम ने कहा कि उन्हें लॉटरी के बिक्री की जानकारी नहीं है. अगर कहीं से लॉटरी बिक्री की सूचना मिलती है तो तुरंत कार्रवाई होगी. लॉटरी गिरोह का सरगना अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर लॉटरी गिरोह का सरगना लंगड़ा बाबा अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है.

बताया जाता है कि पोस्ट ऑफिस रोड का रहने वाला लंगड़ा बाबा ने कमीशन पर काम करने वाले एजेंटों के माध्यम से लॉटरी का काला कारोबार फैला रखा है. जिसकी रोजाना की बिक्री लाखों मंे हैं. रेलवे स्टेशन रोड, सागरमल चौक, सन्हौली चौक, बखरी बस स्टैंड, राजेन्द्र चौक, बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस रोड, नगरपालिका रोड आदि जगहांे पर फैले एजेंटों के माध्यम से लॉटरी का खेल चल रहा है. इसके अलावा विभिन्न चाय व पान दुकानों पर से लॉटरी की बिक्री की जाती है.

कमीशन पर काम करने वाले ये एजेंट जेब में ही दुकान लेकर चलते हैं. इनके पास पहुंच कर भाग्य के भरोस अमीर बनने का ख्वाब पाले लोग लॉटरी खरीद कर अपनी गाढ़ी कमाई लूटाते हैं. रोज होता है लॉटरी का ड्रा बाजार में दस रुपये से 200 रुपये तक के लॉटरी टिकट बिक रहे हैं. फ्यूचर मैसिव, सिंघम जियल, डियर जेंटिल नामक लॉटरी के टिकट का ड्रा रोज किया जाता है.

बताया जाता है कि इसके ड्रा वाले कागजात पर मिजोरम स्टेट लॉटरी लिखा रहता है. ड्रा के अनुसार दस हजार रुपये लेकर 130 रुपये तक की राशि दिये जाने का दावा किया जाता है. इस काम में लगे एजेंटों को मामूली कमीशन दिया जाता है. सारा पैसा सरगना हड़प लेते हैं. सूत्रों की मानें तो लॉटरी का धंधा करके लंगड़ा बाबा आज करोड़ों में खेल रहा है. इधर, भाग्य भरोसे अमीर बनने का ख्वाब पाले लोगों की गाढ़ी कमाई लूट रही है.

———————पहला पुरस्कार : 10 हजार रुपये दूसरा पुरस्कार : 9500 रुपये तीसरा पुरसकार : 9 हजार रुपये चौथा पुरस्कार : 500 रुपये पांचवा पुरस्कार : 300 रुपये छठा पुरस्कार : 130 रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >