गोगरी में महिला की जला कर हत्या

गोगरी : थाना क्षेत्र के गोगरी जमालपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं 15 बड़ी दुर्गा मंदिर के पास एक महिला को जला कर मारने का आरोप लगाया गया है. सूचना पर गोगरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफतीश कर रही है. शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के आसपास दुर्गा मंदिर के पास […]

गोगरी : थाना क्षेत्र के गोगरी जमालपुर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नं 15 बड़ी दुर्गा मंदिर के पास एक महिला को जला कर मारने का आरोप लगाया गया है.

सूचना पर गोगरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की तफतीश कर रही है. शुक्रवार की दोपहर 12 बजे के आसपास दुर्गा मंदिर के पास स्थित अरविंद केशरी उर्फ कन्हैया के घर से अचानक धुआं व बदबू उठना शुरू हो गया. देखते ही देखते पड़ोस के दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गये.

जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक अरविंद केशरी की पत्नी मधु केशरी की मौत हो चुकी थी. सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मृत महिला के पति को हिरासत में ले लिया.
वहीं घटना के बाद सास, देवर सभी फरार हो गये. पुलिस पति से कड़ी पूछताछ की जा रही है. महिला के मौसा के बयान पर गोगरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें पति, सास व देवर को नामजद किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >