जदयू-राजद ने 25 वर्षों तक बिहार को ठगा : रविशंकर

प्रतिनिधि : खगड़िया/ गोगरी हम प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ रोहित के समर्थन में बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में सभा का आयोजन किया गया. प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के सड़क व शिक्षा की व्यवस्था दयनीय है. केंद्र सरकार आमलोगों के विकास […]

प्रतिनिधि : खगड़िया/ गोगरी हम प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ रोहित के समर्थन में बुधवार को स्थानीय टाउन हॉल में सभा का आयोजन किया गया.

प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के सड़क व शिक्षा की व्यवस्था दयनीय है. केंद्र सरकार आमलोगों के विकास के लिए चिंतित रहती है,

जबकि नीतीश सरकार जंगलराज कायम करने के लिए चिंतित है. वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि महागंठबंधन को गये टुकड़े टुकड़े कुछ यहां गिरा कुछ यहां गिरा.

उन्होंने कहा कि बिहार में 45 वर्ष कांग्रेस का शासन, 15 साल लालू राबड़ी की सरकार, 10 वर्ष नीतीश की सरकार रही है.

उन्होंने कहा कि भाजपा गठबंधन की सरकार को 5 साल का मौका दें. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए प्रधानमंत्री दिल खोल कर राशि दे रहे हैं.

सरकार में आते ही दो वर्ष के अंदर सुल्तानगंज से भागलपुर तक पुल बनाया जायेगा, गांव गांव में बिजली रहेगी. वहीं पूर्व मंत्री सह हम के प्रदेश अध्यक्ष शकुनी चौधरी ने कहा कि पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी और ई राजेश कुमार खगड़िया का बेटा है. मंच का संचालन सम्राट चौधरी ने किया.

वहीं गोगरी प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा प्रत्याशी व लोजपा प्रत्याशी के नामांकन के बाद स्थानीय भगवान उच्च विद्यालय के मैदान में एक जनसभा का आयोजन किया गया.
जनसभा में उपस्थित लोगों को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सीपी ठाकुरआदि ने संबोधित किया.
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने जदयू, राजद व कांग्रेस पर जम कर शब्दवाण चलाये. उन्होंने कहा कि बिहार में जदयू राजद और कांग्रेस महागंठबंधन सियासत की राजनीति करती है. पछले 25 सालों से राजद व जदयू ने बिहार की जनता को ठगने का कार्य किया है.
पहले तो 15 सालराजद के जंगल राज से लोग परेशान थे और जदयू के नीतीश कुमार ने हमेशा लालू प्रसाद का टांग खींचा. जब जदयू की बारी आई तो नीतीश कुमार ने भी बिहार की जनता को आठ वर्षों तक हवाई किला दिखाते रहे और लालू प्रसाद एवं राजद के नेताओं ने नीतीश सरकार को कोसा, लेकिन जब नमो की बारी आई तो दोनों नेताओं के पैर के नीचे से जमीन खिसक गयी. राजद सुप्रीमो और जदयू अपनी सियासत की राजनीति बचाने के लिए एक मंच पर आ गये.
लेकिन बिहार की भोली भाली जनता कोअब ठगना संभव नहीं है. वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जीतन राममांझी जैसे नेताओं की भी जदयू में कद्र नहीं है.
उन्होंने एक बार एक सभा में कहा कि मैंने बहुत दिनों तक विभीषण होकर रावण का साथ दिया. लेकिन वह समय आ गया है कि मैं अब राम के शरण में आ गया हूं. क्योंकि रावण को अहंकार हो गया है. अब रावण का नाश होना तय है. उन्होंने रामविलास पासवान के बारे में कहा कि जिले के लाल हैं.
मौके पर परबत्ता विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रामानुज चौधरी व बेलदौर के लोजपा प्रत्याशी मिथलेश निषाद, खगडि़या के हम प्रत्याशी राजेश कुमार उर्फ रोहित के अलावे पार्टी के एमएलसी सम्राट चौधरी, पार्टी के प्रशांत खंडेलिया, पैक्स चेयरमेन राजेश कुमार, हेमंत कुमार उर्फ डबलू, ब्रजेश कुमार बबलू, शत्रुघ्न भगत, रवीश चंद्र सिन्हा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >