चुनाव के लिए 50 कंपनी फोर्स मंगायी जायेगी

खगड़िया: लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए डीएम राजीव रोशन व एसपी धूरत सायली सबला राम ने तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ डीएम व एसपी ने जिले के मतदान केंद्रों की बूथ वार समीक्षा की. भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए […]

खगड़िया: लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए डीएम राजीव रोशन व एसपी धूरत सायली सबला राम ने तैयारी शुरू कर दी है. शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ डीएम व एसपी ने जिले के मतदान केंद्रों की बूथ वार समीक्षा की.

भयमुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए 50 कंपनी फोर्स की मांग करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है. छायादार वृक्ष, पेयजल की सुविधा से लेकर शौचालय तक के इंतजाम का निर्णय लिया गया.

थाना से मिली रिपोर्ट पर हुआ मंथन
जिले के सभी थानाध्यक्ष के द्वारा सौंपे गये मतदान केंद्रों की स्थिति से संबंधी रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद डीएम राजीव रोशन ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए. डीएम श्री रोशन ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों सहित उत्पात की आशंका वाले इलाकों में आधुनिक टेक्नोलॉजी की मदद से सुरक्षा का इंतजाम किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >