Khagaria, परबत्ता विधायक के दादी की श्रद्धांजलि सभा में आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारी शुरू

परबत्ता विधायक के दादी की श्रद्धांजलि सभा में आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारी शुरू

खगडिया परबत्ता से अमित कुमार की रिपोर्ट.

विधानसभा के विधायक बाबूलाल शौर्य के दादी के श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की आने की प्रबल संभावना है. सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुट गए हैं. शनिवार को सीएम के संभावित आगमन को लेकर विधायक, एसडीओ व डीएसपी साक्षी कुमारी ने स्थल का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने वीवीआईपी मूवमेंट के सुरक्षा का जायजा लिया. प्रशासन द्वारा सीएम आगमन को लेकर हैलीपैड, रूट चार्ट व श्रद्धांजलि सभा का निरीक्षण किया गया. बताया जाता है कि बीते 24 अप्रैल को परबत्ता विधायक के दादी चन्द्रकला देवी का निधन हो गया था. जिसको लेकर परबत्ता के डुमरिया बुर्जूग गांव में 5 मई को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया होगा. श्रद्धांजलि सभा में लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान, मंत्री, विधायक के भाग लेने की उम्मीद है. परबत्ता विधानसभा का प्रथम विधायक त्रिवेणी कुमार थे, उन्हीं के पत्नी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री भाग लेने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >