Khagaria, गंगा की उपधारा में डूबने से युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव

गंगा की उपधारा में डूबने से युवक की मौत, दूसरे दिन मिला शव

खगड़िया परबत्ता से पलटू झा की रिपोर्ट,

थाना क्षेत्र के अगुवानी एवं राका गांव के बीच गंगा नदी की उपधारा में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान खीराडीह निवासी मोहम्मद सलीम के 22 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहरुख के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि मोहम्मद शाहरुख गंगा की उपधारा पार कर अपने पड़ोसियों द्वारा स्थापित मवेशियों के बथान पर जा रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया.शुक्रवार से ही युवक लापता था. काफी खोजबीन के बाद शनिवार को दोपहर करीब 11 बजे उसका शव नदी की उपधारा में तैरता हुआ देखा गया.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.मृतक के भाई मोहम्मद फैजान ने बताया कि शाहरुख अक्सर इधर-उधर घूमता रहता था और शुक्रवार से अचानक गायब था.

घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम कराने को लेकर तैयार नहीं हैं। फिलहाल पुलिस परिजनों को समझाने-बुझाने में जुटी हुई है। घटनास्थल पर स्थानीय जिला परिषद जयप्रकाश यादव भी पहुंचे और उन्होंने दुख जताते हुए परिजनों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही है।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >