सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज उतारा गया

परबत्ता. प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय मुरादपुर के मैदान में कई वर्षों से लगातार दिन-रात फहर रहे राष्ट्रध्वज के मामले में ग्रामीणों ने प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद पहल करते हुए सम्मान के साथ झंडे को उतार लिया. मुरादपुर में ग्रामीणों द्वारा जाने-अनजाने में राष्ट्रध्वज का अपमान […]

परबत्ता. प्रखंड के माधवपुर पंचायत अंतर्गत मुरादपुर गांव स्थित मध्य विद्यालय मुरादपुर के मैदान में कई वर्षों से लगातार दिन-रात फहर रहे राष्ट्रध्वज के मामले में ग्रामीणों ने प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित होने के बाद पहल करते हुए सम्मान के साथ झंडे को उतार लिया. मुरादपुर में ग्रामीणों द्वारा जाने-अनजाने में राष्ट्रध्वज का अपमान होने के संबंध में प्रभात खबर ने लोगों को यह स्मरण कराया था. 14 जुलाई को जब इससे संबंधित खबर प्रकाशित हुई, तो बीडीओ डॉ कुंदन ने जांच के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. पर, किसी पर कार्रवाई होने से पूर्व ही ग्रामीणों ने गलती सुधार लिया. गांव के ही एक वीर सपूत कारगिल युद्ध के अमर शहीद अरविंद झा के सम्मान में ग्रामीणों ने मध्य विद्यालय परिसर में उनकी एक मूर्ति स्थापित की है. इस मूर्ति के सामने राष्ट्रध्वज फहराया गया था, जो लगाये जाने के बाद से उतारा ही नहीं गया. आम लोगों को झंडे से संबंधित कानून की जानकारी नहीं रहने से यह जाने-अनजाने में यह गलती हो रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >