मानसी: मध्याह्न भोजन को लेकर विभिन्न विद्यालयों मंे घटिया भोजन परोसे जाने के कारण छात्रों का गुस्सा बदस्तूर जारी है. प्रखंड क्षेत्र के कन्या प्राथमिक विद्यालय बलहा बाजार मंे बुधवार को घटिया भोजन की शिकायत को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा.
हंगामा कर रहे छात्रों को देख अभिभावक भी स्कूल पहुंच कर हंगामा करने लगे. छात्रों ने जब घटिया भोजन को दिखाया, तो अभिभावक भी भड़क उठे. मामले की सूचना पर पहुंचे स्थानीय पंच गुड्डू साह ने छात्र व अभिभावकों को समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया. मौके पर भोला साह, गजेंद्र यादव, विरेंद्र जायसवाल, बमबम साह, प्रदीप रजक, रंजन कुमार चौधरी सहित दर्जनों अभिभावक मौजूद थे.
