ग्राम कचहरी सचिव को हटाने की मांग

खगडि़या. सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के सरपंच अनिता पटेल ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर ग्राम कचहरी सचिव एवं न्याय मित्र को अविलंब हटाने की मांग की है. उन्होंने डीएम को आवेदन देकर बताया कि ग्राम कचहरी के सचिव व न्याय मित्र कचहरी के कार्य में रुचि नहीं रखते हैं. साथ ही पंच को न्याय […]

खगडि़या. सदर प्रखंड के मथुरापुर पंचायत के सरपंच अनिता पटेल ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर ग्राम कचहरी सचिव एवं न्याय मित्र को अविलंब हटाने की मांग की है. उन्होंने डीएम को आवेदन देकर बताया कि ग्राम कचहरी के सचिव व न्याय मित्र कचहरी के कार्य में रुचि नहीं रखते हैं. साथ ही पंच को न्याय मित्र व ग्राम कचहरी सदस्य द्वारा भत्ता भुगतान में भी आनाकानी की जाती है. उन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि इससे पहले भी बीडीओ के समक्ष शिकायत किया जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >