डीडीसी ने सभी बीडीओ से मांगी रिपोर्ट

खगडि़या. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने सभी प्रखंडों के बीडीओ से इंदिरा आवास योजना के लिए योग्य एससी, एसटी लाभुकों की सूची तलब की है. सभी बीडीओ को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि अगर योग्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभुक मौजूद नहीं है तो इसका प्रमाण पत्र भेजे. ताकि जिला स्तर से […]

खगडि़या. डीडीसी अब्दुल बहाव अंसारी ने सभी प्रखंडों के बीडीओ से इंदिरा आवास योजना के लिए योग्य एससी, एसटी लाभुकों की सूची तलब की है. सभी बीडीओ को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि अगर योग्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लाभुक मौजूद नहीं है तो इसका प्रमाण पत्र भेजे. ताकि जिला स्तर से इस आशय की सूचना राज्य मुख्यालय भेजा जा सके. बता दें कि वित्तीय वर्ष 15-16 में अनुसूचित जाति जनजाति के लाभुकों के लिए इंदिरा आवास योजना का लक्ष्य राज्य स्तर से प्राप्त हुआ है. इसी आलोक में तैयारी शुरु कर दी गयी है. इधर, डीडीसी ने कहा है कि योग्य एससी एसटी का नाम बीपीएल सूची में नहीं है तो सर्वेक्षण करा कर इनका नाम बीपीएल सूची में शामिल किया जाये ताकि उन्हें इंदिरा आवास दिया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >